Zero Traffic Blog को 30 दिन में Grow कैसे करें? 3 Free AI Tools

 

How to grow a zero traffic blog in 30 days using 3 free AI tools for SEO and content improvement



परिचय: 30 दिनों का मोबाइल AI एक्सपेरिमेंट


ब्लॉगिंग शुरू करते ही सबसे बड़ा सवाल आता है"सेम पोस्ट पढ़ेगा कौन?" मैंने भी कई महीनों तक अपनी पोस्ट को सिर्फ अपने लिए लिखा। क्योंकि जब भी मैं अपना Google Search Console (GSC) खोलता, वहाँ सिर्फ '0' दिखता था। 0 क्लिक्स और 0 इंप्रेशन।


इस '0' को देखकर मैंने फैसला किया कि मैं इसे अब इग्नोर नहीं करूंगा। मैं अगले 30 दिनों में अपने इस 0 ट्रैफिक वाले ब्लॉग पर एक लाइव एक्सपेरिमेंट चलाऊंगा। इस एक्सपेरिमेंट में मैं लैपटॉप नहीं, बल्कि अपने सिर्फ मोबाइल फोन और कुछ फ्री AI टूल्स का इस्तेमाल करूंगा।


यह कोई मैजिक फॉर्मूला नहीं है, बल्कि एक टेस्ट है। अगर यह काम कर गया, तो यह उन लाखों ब्लॉगर्स के लिए रास्ता खोलेगा जिनके पास लैपटॉप नहीं है और ट्रैफिक 0 है। आज इस पोस्ट में मैं आपको अपनी पूरी शुरुआत (Day 1) बताऊंगा।


टॉपिक 1: मेरा आज का 'बेंचमार्क' (मैं कहाँ से शुरू कर रहा हूँ)


किसी भी एक्सपेरिमेंट को शुरू करने के लिए सबसे पहले उसका 'डेटा' देखना जरूरी है। मैंने आज अपना Google Search Console (GSC) मोबाइल ऐप पर खोला। पिछले 7 दिनों का डेटा साफ दिख रहा था Impressions (कितनी बार दिखा) - 0 और Clicks (कितनी बार क्लिक हुआ) - 0।


ब्लॉगिंग की शुरुआत में यह सबसे बड़ा धोखा होता है। आप सोचते हैं कि आपने अच्छा लिखा है, लेकिन गूगल को पता भी नहीं होता कि आपकी साइट मौजूद है। इसलिए, मैंने अपने इस '0 ट्रैफिक' को अपना आज का बेंचमार्क (Starting Point) बना लिया है।


अगले 30 दिनों में मेरा लक्ष्य इस 0 को बदलना है। मैं इसे 'डर' की तरह नहीं, बल्कि एक 'चैलेंज' की तरह ले रहा हूँ। अगर आपको लगता है कि आपकी पोस्ट अच्छी नहीं है, तो ऐसा नहीं है। समस्या यह है कि आपके पास सही 'प्लेयिंग फील्ड' (Setup) नहीं है। मैं अपना प्लेइंग फील्ड तैयार करने जा रहा हूँ।


 यह मेरा आज का असली डेटा है। 30 दिनों के बाद देखूंगा कि यह 0 कहाँ पहुँचता है।


टॉपिक 2: मेरी मोबाइल वर्कशॉप (बस 3 ब्राउज़र टैब्स)


बहुत से लोग कहते हैं "मेरे पास लैपटॉप नहीं, इसलिए ब्लॉग नहीं लिख सकता"। मैंने इस बहाने को आज ही के दिन खत्म कर दिया। मैंने अपनी पूरी 'ब्लॉगिंग फैक्ट्री' अपने ₹15,000 के एंड्रॉयड फोन के Chrome ब्राउज़र में ही बना ली है। फोन की स्क्रीन पर मेरी काम करने की 3 टैब्स खुली रहती हैं। ये 3 टैब्स ही मेरे टूल्स हैं।


1.ChatGPT (स्ट्रक्चर बनाने के लिए): मेरा पहला टैब ChatGPT का है। मैं इसका इस्तेमाल अपनी पोस्ट की हेडिंग्स (H2/H3) तय करने और पोस्ट का 'ढांचा' तैयार करने के लिए करता हूँ। बिना ढांचे के लिखी पोस्ट कभी भी गूगल पर रैंक नहीं करती।

2.Ubersuggest (डेटा चेक करने के लिए): दूसरा टैब Ubersuggest का मोबाइल वर्जन है। मैं अपने टॉपिक के मुख्य कीवर्ड (जैसे 'Zero traffic blog') को इसमें डालकर देखता हूँ कि लोग गूगल पर इसे कितना सर्च करते हैं। अगर वॉल्यूम 0 है, तो मैं उस टॉपिक पर लिखकर अपना वक्त बर्बाद नहीं करता।

3.QuillBot (भाषा को आम बनाने के लिए): तीसरा टैब QuillBot का है। AI जो लिखता है, वह अक्सर बहुत ही 'रोबोटिक' और फॉर्मल होता है। उस भाषा को आम बोलचाल वाली, देसी भाषा में बदलने के लिए इस टैब का इस्तेमाल किया जाता है।


मुझे लगता है कि अगर आप इन 3 बेसिक टैब्स का सही से यूज़ कर लें, तो आपको 90% ब्लॉगिंग की समस्या खत्म हो जाती है, चाहे आप कहीं से भी लिख रहे हों।


अगर आपका ब्लॉग भी 0 traffic पर है, तो आज ही इन 3 tools से शुरुआत करें।




ये 3 टूल यूस करके ब्लॉगिंग करता हु


टॉपिक 3: AI से बस इतना सा पूछा ही सवाल पूछता हु


अब जब मेरा सेटअप तैयार हो गया, तो मैंने लिखना शुरू किया। मैंने ChatGPT में जाकर कोई 500 शब्दों का लंबा प्रॉम्प्ट नहीं डाला। क्योंकि फोन पर लंबा प्रॉम्प्ट टाइप करना मुश्किल होता है।


मैंने ChatGPT से बस एक साधारण, रोज़मर्रा का सवाल पूछा, जो कुछ ऐसा था:


"मुझे 'Zero traffic blog को कैसे बढ़ाएं' पर एक पूरा ब्लॉग आउटलाइन (H2, H3 हेडिंग्स) दो। भाषा सिंपल हो और हर हेडिंग के नीचे एक प्रैक्टिकल उदाहरण जरूर होना चाहिए।"


जब ChatGPT ने अपना जवाब दिया, तो उसने मुझे एक बहुत अच्छा SEO फ्रेंडली आउटलाइन दे दिया। उसमें H2 से लेकर H4 तक की हेडिंग्स थीं। मैंने उस आउटलाइन को अपने मोबाइल के नोट्स में सेव किया और फिर उन हेडिंग्स के अंदर अपनी असली समझ और ट्रैफिक बढ़ाने वाली अपनी सोच को जोड़कर पूरी पोस्ट तैयार कर ली।


याद रखें: सवाल छोटा हो सकता है, लेकिन उसकी सोच (Intent) सही होनी चाहिए। बस इतना सा आम सवाल AI से पूछने से मुझे एक ऐसा 'रोडमैप' मिल गया जो बिना किसी गाइड के भी काम कर सकता है।


 AI से बस इतना ही पूछना था, बाकी काम मैंने खुद किया।


 7 दिनों (Part 2) का इंतज़ार


दोस्तों, आज का दिन बस 'सेटअप' का दिन था। मैंने अपनी स्थिति (0 ट्रैफिक) को कैद किया, अपना मोबाइल सेटअप तैयार किया, AI से अपनी पोस्ट का ढांचा लिया और अपनी सोच के साथ इसे लिखकर 'Publish' कर दिया।


अब यह पोस्ट इंटरनेट पर है। अगले 7 दिनों (Part 2) में मैं अपने GSC में जाकर देखूंगा क्या गूगल ने इस पोस्ट को Index कर लिया? क्या मुझे 'Impressions' (दिखावे) मिलने शुरू हो गए? अगर हाँ, तो कितने?


यह कोई जादू नहीं है। यह '0 ट्रैफिक' से शुरू होकर डेटा के आधार पर आगे बढ़ने की एक सीरीज़ है। अगर आप इस सीरीज़ को फॉलो करेंगे, तो आपको ब्लॉगिंग का वो असली 'प्रोसेस' समझ आएगा जो YouTube वाले वीडियो में नहीं बताते।


आपको क्या लगता है अगले 7 दिनों में मेरी यह पोस्ट गूगल पर कहीं दिखेगी या नहीं? कमेंट में 'हाँ' या 'ना' लिखकर अपनी राय जरूर दें। मैं Part 2 में इसका असली स्क्रीनशॉट लेकर आपसे जरूर मिलूंगा!

•क्या result मिला?

•कीतने impression मिले?

•indexing हुई या नहीं?

•क्या change किया?

आप चाहे तो ये भी पोस्ट पढ़ सकते है 👇 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी बचाने वाले 7 AI tools सिर्फ 1% लोग जानते है

Refurbished vs Used vs Open Box iPhone: आज के समय कौनसा खरीदे?

Best AI Tools for Students: मेरे 6 परमानेंट फ्री साथी जो रोज़ 3 घंटे बचा रहे हैं